back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडिकल कॉलेज भी कोरोना की चपेट में, सर्जन समेत 13 संक्रमित मिले

बांदा, 05 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में कोरोना वायरस और प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले चार दिनों से रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कल जहां 24 मरीज मिले थे आज जनपद में 13 नए केस मिले हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक सर्जन वह एक अन्य कर्मचारी शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा कार्यालय से जारी आज की रिपोर्ट में कुल संक्रमित मरीजों में शंकर नगर और अतर्रा में किशोर व किशोरी संक्रमित हुए हैं इसके अलावा स्वराज कॉलोनी में तीन व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। इसी तरह अतर्रा में भी एक किशोरी समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इंदिरा नगर पिण्डारन, ओरन और जवाहर नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। 13 संक्रमित मरीजों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।आज संक्रमित हुए व्यक्तियों समेत जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पंचानवे पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कोरोना पाॅजिटिव केस की बढ़ती संख्या पर लोगों से अपील की है कि सभी लोग सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 95 हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵