back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा मण्डल कारा के 176 निरक्षर कैदी बने साक्षर- अभिषेक

नवादा 30 जून(हि स)। नवादा मंडल कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशन में जेल के अंदर चलाए जा रहे विशेष साक्षरता अभियान में 176 निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाया गया । जिसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है । कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि 11 जून 2021 से साक्षरता मिशन की शुरुआत की गई थी ।जिसके नोडल पदाधिकारी शिक्षक विजय शंकर पाठक को बनाई गई थी ।उन्होंने कहा कि निरीक्षण कैदियों के शिक्षक भी साक्षर कैदियों को बनाए गए थे । साक्षर कैदियों ने ही अपने साथ रह रहे निरीक्षण कैदियों को अक्षर ज्ञान कराना शुरू की । जिसका नतीजा इतना बेहतर निकला कि मात्र 20 दिनों में ही 176 कैदी साक्षर बनकर अपना हस्ताक्षर बना रहे हैं । जो निश्चित तौर पर जेल में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है । नवादा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसेवक नारायण पांडेय ने भी जेल में कैदियों को साक्षर बनाए जाने के इस अभूतपूर्व कदम की सराहना करते हुए साधुवाद दिया है ।मंडल कारा के अधीक्षक अभिषेक पांडे ने बताया कि कैदियों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है । एक – एक निरीक्षण कैदियों को साक्षर बनाकर ही दम लेंगे ।उन्होंने कहा कि निरक्षरता मानव जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है । जिससे निश्चित तौर पर कैदियों को मुक्त कराई जाएगी। कैदियों ने भी कारा अधीक्षक के इस भागीरथी प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...