back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीनी मिलें मृतकों के आश्रितों को नौकरी देंः यतीश्वरानंद

देहरादून, 30 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानन्द ने मृतकों के आश्रितों को नौकरी देने के संबंध में समीक्षा कर चीनी मिलों को निर्देशित किया है। उनका कहना है कि सरकार मृतकों के आश्रितों को नौकरी देने के संबंध में गंभीर हैं। बुधवार को विधानसभा में विभाग की बैठक लेते हुए स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि सरकारी और सहकारी चीनी मिलों में मृतकों के आश्रितों की सूची तैयार कर योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा है कि सरकारी और सहकारी चीनी मिलों मृतक आश्रितों को स्थायी, संविदा, आउट सोर्सिंग और सीजनल कर्मिकों की तरह लाभ मिल सकेगा। यतीश्वरानंद ने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो नियमों में बदलाव किया जाएगा अथवा नियमों को शिथिल किया जाएगा। चीनी मिल में कार्य करने वाले कार्मिकों की आर्थिक स्थिति पूर्व से ही अच्छी नहीं होती है। इसलिए मानवीय आधार पर भी इस प्रकरण में विलंब स्वीकार्य नही होगा। इस अवसर पर प्रभारी सचिव गन्ना विकास चन्द्रेश यादव, प्रभारी सचिव वित्त वी. षणमुगम, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, चीनी मिलों के महाप्रबन्धक और शुगर फेडरेशन के महाप्रबन्धक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵