back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्‍तान में एक और हिंदू नाबालिग लड़की का अपरहण, धर्म परिवर्तन के बाद कराई शादी

कराची, 18 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म और ज्यादती हर दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन नाबालिग लड़कियों का अपहरण करके उनका धर्म परिवर्तन और उनकी शादी मुसलमानों से जबरदस्ती कराई जा रही है। एक ऐसा ही मामला सिंध प्रांत के कश्मोर जिले में सामने आया है। 13 साल की कविता का अपहरण के बाद जबरन मुसलमान बनाकर शादी कराई गई। इस मामले में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पांच लोग उसके घर से पिस्टल के दम पर लड़की का अपहरण कर ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस को लड़की घोटकी जिले की भारचंदी दरगाह में मिली है। वहां उसकी शादी पांच अपहरणकर्ताओं में से एक मुश्ताक से कराई गई। लड़की के वकील सईद अहमद के अनुसार, उसने पुलिस में बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से गई थी और मुस्लिम धर्म अपना कर मुस्लिम युवक से शादी कर ली है। यही नहीं, उसने अपना नाम उम्मा हिना रख लिया है। इस मामले में अदालत ने पुलिस को पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन करा शादी करने के मामलों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन मामलों की गूंज होने के बाद इसी तरह लीपापोती की जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान के फैसलाबाद में 12 साल की ईसाई बच्ची को जबरन मुसलमान बना कर शादी करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने इसके लिए बच्ची का अपहरण भी किया। बच्ची का अपहरण उस समय किया गया, जब वह अपने दादा के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान तीन लोग आए। उसे जबरन उठाकर बैन में ले गए। बाद में उत्पीड़न कर उसे मुसलमान बनने को मजबूर किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵