back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिटी ग्रुप के ट्रेडर की छोटी सी गलती से यूरोप का शेयर बाजार धड़ाम

न्यूयॉर्क, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज सिटीग्रुप ने कहा है कि उसके एक ट्रेडर की छोटी से गलती से यूरोप का शेयर बाजार फ्लैश क्रैश कर गया। बीबीसी ने कहा कि एक या एक से अधिक एसेट की कीमत में फ्लैश क्रैश एक बेहद तेज गिरावट है, जो अक्सर किसी न किसी गलती से होता है। सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट के बाद कई शेयर बाजारों में कारोबार कुछ समय के लिए रोक दिया गया। नॉर्डिक शेयरों को सबसे ज्यादा मार पड़ी, जबकि अन्य यूरोपीय सूचकांक भी थोड़े समय के लिए गिर गए। न्यूयॉर्क स्थित बैंक ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, आज सुबह हमारे एक व्यापारी ने लेन-देन करते समय एक गलती की। कुछ ही मिनट में, हमने गलती खोज निकाली और इसे ठीक कर लिया। बीबीसी ने बताया कि फ्लैश क्रैश के कारण यूरोपीय शेयरों में अचानक गिरावट आई। पूरी दुनिया भर में सार्वजनिक छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग पहले से ही काफी कम थी। स्वीडन का बेंचमार्क स्टॉकहोम ओएमएक्स 30 शेयर इंडेक्स पर सबसे ज्यादा मार पड़ी, जो एक समय 8 प्रतिशत तक गिर गया। फ्लैश क्रैश मानवीय त्रुटि, या तथाकथित फैट फिंगर ट्रेडिग के कारण हो सकते हैं – किसी ट्रेड के विवरण को गलत तरीके से टाइप करने से ऐसा होता है। अगस्त 2012 में, अमेरिकी वित्तीय सेवा फर्म नाइट कैपिटल में एक कंप्यूटर-ट्रेडिंग गड़बड़ी से शेयर बाजार में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ, जिससे कंपनी को लगभग 440 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अक्टूबर 2013 में सिंगापुर एक्सचेंज में एक फ्लैश दुर्घटना में कुछ शेयरों ने अपने मूल्य के 87 प्रतिशत तक की गिरावट देखी और इसके परिणामस्वरूप घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए नए नियम बनाए गए। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵