back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल से भागे कोरोना मरीज को पुलिस ने पकड़ा

नगांव (असम), 30 जून (हि.स.)। नगांव सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कोरोना मरीज के भागने को लेकर अस्पताल में फरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही जाजरी पुलिस ने फरार कोरोना संक्रमित मरीज को भोगबारी सत्र (मठ) के रिश्तेदार के घर से पकड़ा। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया है कि नगांव सदर अस्पताल के कोरोना केयर सेंटर से कोरोना संक्रमित मरीज के भागने से हलचल मच गई है। नगांव जिला के कामपुर के देवरी गांव निवासी कोरोना संक्रमित मरीज रमाकांत लस्कर मंगलवार की शाम को कथित तौर पर अस्पताल से भाग गया। गौरतलब है कि दो-तीन दिन पहले ही मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन मंगलवार को कोरोना अस्पताल से मरीज के अचानक गायब होने से स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई। अस्पताल द्वारा मिली सूचना के आधार पर जाजरी पुलिस ने देर शाम को अभियान चलाकर अस्पताल से भागे मरीज रमाकांत लास्कर को पकड़ लिया। ज्ञात हो कि मरीज भागकर नगांव के भोगबाड़ी गांव के अपने रिश्तेदारों के घर पर छिप गया था। बाद में गांव के कुछ युवक कोरोना प्रभावित मरीज को लेकर पहुंचे और उसे जाजरी पुलिस के हवाले कर दिया। कोरोना प्रभावित मरीज को गांव के ही एक व्यक्ति के घर में छिपे होने की घटना को लेकर भोगबाड़ी गांव में ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...