back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगोड़े माल्या से कर्ज वसूलने के लिए बैंकों को एक और सफलता

अजीत कुमार तिवारी लंदन, 19 मई (हि.स.)। भगोड़े यूबी समूह के मालिक विजय माल्या से कर्ज वसूलने की दिशा में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की अगुआई वाले बैंकों के समूह को एक और सफलता मिली है। ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने एसबीआई के नेतृत्व में भारतीय बैंकों के समूह को विजय माल्या की दिवालिया हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से कर्ज की वसूली संबंधी याचिका में संशोधन की मंगलवार को स्वीकृति दी। मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। ब्रिटेन की अदालत ने कहा कि कोई भी बैंक भारत में बंधक माल्या की संपत्ति को बंधक मुक्त कर सकता है। अदालत ने याचिका में संशोधन के आवेदन पर कहा कि कोई भी बैंक भारत में बंधक माल्या की संपत्ति को बंधक मुक्त कर सकता है, ताकि दिवालिया मामले में सभी कर्जदाताओं को फैसले के बाद फायदा हो। याचिका के तहत याचिका करने वाले बैंकों को भगोड़े माल्या की उन भारतीय संपत्तियों पर प्रतिभूति संबंधी अधिकार को छोड़ने की छूट मांगी थी जो उनके पास बंधक है। इससे दिवालिया प्रक्रिया में उनके पक्ष में कोई निर्णय आने पर दिवालिया व्यक्ति को कर्ज देने वाले सभी कर्जदाताओं को फायदा हो सकेगा। दिवालिया और कंपनी मामलों की सुनवाई करने वाली मुख्य अदालत (आइसीसी) के न्यायाधीश मिशेल ब्रिग्स ने बैंकों के पक्ष में कहा कि ऐसी कोई सार्वजनिक नीति नहीं है जो कि बैंक बंधक रखी संपत्ति पर अपने प्रतिभूति संबंधी अधिकार को न हटा सकें। ब्रिटेन की अदालत ने इसके साथ ही इस मामले में अंतिम बहस के लिए 26 जुलाई की तिथि तय कर दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई में 65 वर्षीय माल्या के पक्ष अथवा उसके खिलाफ दिवालिया आदेश देने के लिए 26 जुलाई को अंतिम बहस होगी। बैंकों का आरोप है कि माल्या मामले को लंबा खींचना चाहता है। वहीं न्यायाधीश ने कहा कि वह बैंकों को संशोधन की अनुमति देते हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस प्रकार की नए साल 2026 की शुरुआत, रोमांटिक अंदाज में शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 2026 का स्वागत बेहद रोमांटिक अंदाज में किया। विराट ने...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵