back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबईः समुद्र में डूबे जहाज से बचाए गए 184 कर्मचारी, 77 अबतक लापता

विनय मुंबई, 19 मई (हि.स.)। मुंबई के करीब अरब सागर में डूबे पी 305 जहाज (बार्ज) से 184 कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने की जानकारी भारतीय नौसेना ने बुधवार को दी। इस जहाज पर कुल 261 कर्मचारी तैनात थे। इसमें से 77 कर्मचारी लापता हैं। नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दूसरे जहाज गाल कंस्ट्रक्टर के सभी 137 कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अरब सागर में उठे ताउते तूफान में सोमवार को मुंबई के बांबे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगे यह दोनों बार्ज समुद्र में बह गए थे। समुद्र में तेज हलचल के कारण विषम परिस्थितियों में नेवी और कोस्ट गार्ड के जवानों ने बहादुरी के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसमें पी-305 जहाज डूब गया। गुजरात में दो जहाजों का भी रेस्क्यू इसी तरह गुजरात के पोपाव बंदरगाह के समुद्र में फंसी दो जहाजों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। एसएस3 नामक जहाज से 196 और सागर भूषण पोत से 101 लोगों को बचाया गया है। ओएनजीसी और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से इन दोनों जहाजों को खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बचाव कार्य में नेवी की आईएनएस तलवार युद्धपोत भी क्षेत्र में तैनात थी। पोपाव बंदरगाह से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर सागर भूषण और लगभग 75 किलोमीटर के अंतराल पर एसएस-3 समुद्र में फंसी हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵