नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धनुष और कृति सनोन स्टारर तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की ओर से जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आनंद एल राय निर्देशित यह इंटेंस लव स्टोरी हिंदी तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई है। नेटिजन्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर इमोशनल रोलरकोस्टर और 2025 की बेस्ट फिल्म जैसे टैग देकर इसकी खूब तारीफ की है।
नेटिजन्स बोले क्या डायलॉग हैं क्या केमिस्ट्री है
सोशल मीडिया पर तेरे इश्क में को लेकर उत्साह चरम पर है। दर्शकों का कहना है कि धनुष और कृति की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। एक यूजर ने लिखा क्या डायलॉग हैं क्या केमिस्ट्री है तेरे इश्क में को मिस मत करना थिएटर में जरूर देखना।एक और यूजर ने फिल्म को प्योर सोल मूवी बताते हुए कहा तुम हंसोगे तुम्हें पसंद आएगा तुम रोओगे यह फिल्म दिल को छू जाती है।कई दर्शकों ने फिल्म को 2025 की बेस्ट मूवी तक बताया है। लोग धनुष के इंटेंस अभिनय और कृति सनोन के प्रभावशाली अभिनय की प्रशंसा कर रहे हैं।
रांझणा का स्पिरिचुअल सीक्वल
फिल्म 2013 में आई रांझणा का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। तेरे इश्क में उसी तरह की भावनात्मक गहराई और इंटेंस रोमांस को नई ऊंचाई पर ले जाती है। ए आर रहमान का संगीत भी फिल्म की बड़ी ताकत है।
कहानी प्यार और टूटे दिल की दास्तान
कहानी अर्जुन धनुष और मुक्ति कृति सनोन के कॉलेज रोमांस से शुरू होती है। रिश्ता तब बदलता है जब मुक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ने और किसी और से शादी करने का फैसला करती है। इसके बाद अर्जुन का प्यार जुनून में बदल जाता है और वह टूटे दिल के साथ ऐसे कदम उठाता है जो पूरी कहानी का मोड़ बन जाते हैं।
मजबूत परफॉर्मेंस और हार्ड हिटिंग स्क्रीनप्ले
धनुष ने इंटेंस किरदार को बखूबी निभाया है और कृति सनोन का दमदार अवतार दर्शकों को प्रभावित करता है। प्रियांशु पेनयुली की उपस्थिति ने कहानी को मजबूती दी है।
दर्शकों का फैसला ब्लॉकबस्टर
पहले दिन से ही थिएटर और सोशल मीडिया पर फिल्म को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इसे इमोशनल कहानी दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन वाली फिल्म बता रहे हैं।कुल मिलाकर तेरे इश्क में एक इंटेंस लव स्टोरी है जो प्यार दर्द और जुनून को चरम पर दिखाती है। दमदार अभिनय मजबूत कहानी और शानदार संगीत इसे इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहे हैं।





