back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

हापुड़, 30 जून (हि.स.)। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में मंगलवार को दिनदहाड़े की गई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मसला गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों के अनुसार किसानों द्वारा की गई गालीगलौज से क्षुब्ध होकर उन तीनों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि थाना पिलखुवा के ग्राम सिखेड़ा निवासी किसान बिजेंद्र सिंह की उसके खेत पर स्थित नलकूप पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पिलखुवा पुलिस ने गांव सिखेड़ा निवासी मसला गैंग के तीन सदस्य गोविन्दा पुत्र मैनपाल, टीटू पुत्र भीम, नरदेव पुत्र यशपाल को गिरफ्तार कर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक बिजेन्द्र उनके ही गांव का ही रहने वाला है। वह शराब पीने के बाद अक्सर उनके साथ गाली गलौच करता था। उन्होंने कई बार उसे गाली गलौच करने से मना किया था। बार-बार गाली-गलौच करने से परेशान होकर उन्होंने बिजेन्द्र की हत्या करने का मन बनाया लिया था। हत्यारोपियों ने बताया कि 27 जून को बिजेन्द्र अपने खेत में जामुन के पेड़ के नीचे अपने नलकूप के निकट चारपाई पर लेटा था। उनको अपनी ओर आता देख उसने फिर से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने घटनास्थल पर सुनसान होने के कारण उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र व्रत त्यागी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵