back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्कृष्ट कार्य करने पर एम्बुलेंस कर्मचारी हुये सम्मानित

जनपद में 54 एम्बुलेंस के साथ 200 एम्बुलेंस कर्मचारी दे रहे सेवा झांसी, 30 जून(हि.स.)। कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने जनपद के 200 एम्बुलेंस कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी के निगम के द्वारा सम्मानित किया गया। कर्मचारियों को सम्मानित करते हुये मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी को बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये इसी तरह लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी नीलेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 54 एम्बुलेंस चल रही है। इसमें से 26, 108 एम्बुलेंस हैं,वहीं 24,102 एम्बुलेंस और 4 एएलएस एम्बुलेंस संचालित हैं। इन एम्बुलेंस पर कुल 200 कर्मचारियों का स्टाफ कार्य कर रहा है। जब कोविड की शुरुआत हुयी थी तब से लेकर अब तक इन एम्बुलेंस के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक कोविड मरीजों को मदद मुहैया करायी जा चुकी है। वहीं जब कोविड की दूसरी लहर से जनपद जूझ रहा था तब 13 एम्बुलेंस सिर्फ कोविड मरीजों के लिए लगाई गयी थी। सम्मान के प्रति खुशी जाहिर करते हुये नीलेश बताते हैं कि यह सम्मान हमें और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान 108 व 102 एएलएस एम्बुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड दिनेश यादव, रीजनल मैनेजर संदीप कुमार, प्रोग्राम मैनेजर नवीन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵