back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में पीपीपी मोड में बनेंगे पुलिस आवास : डॉ. मिश्रा

गृह मंत्री ने पर्यावरण मंत्री डंग के साथ किया पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण कहा-एक भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं रहेगा आवासहीन भोपाल, 30 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिये आवास निर्माण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार प्रदेश में पीपीपी मोड में पुलिस के आवास निर्मित किये जायेंगे। एक भी अधिकारी-कर्मचारी को आवासहीन नहीं रहने दिया जायेगा। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को झाबुआ जिले के प्रभारी एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ झाबुआ में नवनिर्मित 64 पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी भी उपस्थित थे। पुलिस आवास लोकार्पण समारोह के पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सर्किट हाऊस में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों में निरंतर सख्ती बनाये रखने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने झाबुआ में कोरोना नियंत्रण के लिये उठाये गये कदमों जिनके फलस्वरूप झाबुआ में कोरोना के प्रकरण सर्वप्रथम शून्य आने के लिये स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, जन-प्रतिनिधि और जनता की सराहना की। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये आश्वस्त किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष में कोरोना के संकटकाल में पुलिस की कार्यप्रणाली में न केवल बदलाव आया है बल्कि पुलिस की छवि आम जनमानस के समक्ष निखर कर सामने आई है। प्रदेश की पुलिस अच्छा काम कर रही है। सरकार का दायित्व है कि पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवास की सुविधा मिले इसके लिये निरंतर प्रयास किये जाकर नव-निर्मित आवास मुहैया कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग का अमला जहाँ अस्पतालों के अंदर अपनी लगातार सेवाएँ देकर लोगों की कोरोना से रक्षा में लगा था वहीं पुलिस ने स्वयं और परिवार की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा की। डॉ. मिश्रा ने लोगों की माँग पर पिटोल और बरझर चौकी का थाने में उन्नयन करने का भी आश्वासन दिया। डॉ. मिश्रा ने झाबुआ जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आदिवासी बहुल जिले ने बिना किसी बहकावे में आये कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण कराया है। झाबुआ जिले में घटा है अपराध नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने बेहद संवेदनशीलता और कर्मठता से काम करते हुए आज झाबुआ जिले में अपराधों की संख्या और कोरोना पर काफी नियंत्रण पा लिया है। प्रदेश के प्रथम कोरोना शून्य 5 जिलों में झाबुआ का नाम भी शामिल था। सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि प्रभारी मंत्री के लगातार दौरे, सतर्कता और गतिविधियों की समीक्षा का परिणाम है कि झाबुआ जिले में अपराध तेजी से घटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵