back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री जोशी ने पुरोहितों और जरूरतमंदों को बांटा राशन

देहरादून, 30 जून (हि.स.)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के 150 पुरोहितों -पुजारियों को राशन किट वितरित की । इससे पूर्व मंत्री कांठ बंगला में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। वहां भी उन्होंने 350 परिवारों को राशन किट सौंपी। काबीना मंत्री ने पुरोहितों का अभिवादन किया। कहा-सनातन परम्परा के अनुसार पुरोहित को गुरु का दर्जा दिया जाता है। गुरुओं का ध्यान रखना सम्मान की बात होती है। यह गुरुओं के आशीर्वाद से संभव हुआ है कि उनके जैसे फौजी को पहले विधायक बनाया गया और अब मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री ने पुरोहितों को सूक्ष्म दक्षिणा भेंट कर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, श्रीदेव सुमन मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, मंजीत रावत, मंसूर खान, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵