back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में मानसून की सुस्त चाल, जून में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश

शिमला, 30 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सुस्त चल रहा है। प्रदेश में जून महीने में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस बार 13 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी। 13 से 30 जून तक प्रदेश में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सामान्य बारिश 100 मिलीमीटर मानी गई है, जो सामान्य से 16 फीसदी कम है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी रिपोर्ट के अनुसार जून महीने में भारी वर्षा के पांच स्पेल हुए। इस दौरान 3, 10,11, 16 और 17 जून को भारी बारिश दर्ज हुई। सिरमौर, सोलन औऱ ऊना जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। शेष सभी जिलों में बादल सामान्य से कम बरसे। जून में नौ जून को ऊना में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 29 अगस्त को केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जून माह में सबसे अधिक तापमान ऊना में नौ जून को 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जून 2013 में हिमाचल में सर्वाधिक 241 मिलीमीटर बारिश (सामान्य से 143 फीसदी अधिक) हुई थी। इस बीच बुधवार को भी प्रदेश भर में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रचण्ड गर्मी से हिमाचल के पहाड़ भी तप रहे हैं। राजधानी शिमला में पारा 27.8 डिग्री, कल्पा में 26.1, केलंग में 25.3, डलहौजी में 24.7 व धर्मशाला में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सुन्दरनगर में 36.7, भुंतर में 36.6, सोलन में 34.5, बिलासपुर में 38.5, हमीरपुर में 37.2, कांगड़ा में 38, चम्बा में 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आगामी दिनों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि मानसून की सक्रियता से पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश होने के आसार हैं। राज्य के मैदानी और मध्यपर्वतीय इलाकों में पहली से चार जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच पर्वतीय जिलों शिमला, चम्बा, कुल्लू और मंडी व सिरमौर जिलों में दो व तीन जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई तक राज्य में बारिश का सिलसिला चलने का अनुमान है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...