back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं वंशवाद देश के विकास के लिए बहुत खतरनाक : स्वतंत्र देव

-भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संजीवनी दे गए प्रदेश अध्यक्ष -दलित, बूथ कार्यकर्ता के घर किया भोजन-जलपान सुलतानपुर, 16 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं वंशवाद देश के विकास के लिए बहुत खतरनाक है। पंचायत चुनाव के पूर्व श्री सिंह ने सत्ता व संगठन की बीच की महत्वपूर्ण इकाई भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ता के घर चाय पीकर उसके परिवार का सम्मान बढ़ाया तो दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करके दलित समुदाय के लोगों का भी सम्मान बढ़ाने का काम किया है। स्वतंत्र देव ने ग्राम सभा कुड़वार के समीप रामलीला मैदान में मंगलवार को आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारवाद, वंशवाद से दूर रहकर भाजपा ने योग्य व कर्मठ लोगों को संगठन व सत्ता के पद पर बैठाने का काम किया है। हमारी पार्टी में एक आम कार्यकर्ता भी संगठन व सत्ता के शीर्ष पर बैठने का सपना देख सकता है। जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस में परिवारवाद के चलते आम कार्यकर्ता शीर्ष पदों से दूर ही रहते हैं। असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा प्रदेश की योगी सरकार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाने के आरोपों को निराधार बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कभी भी किसी के साथ भेदभाव करने का काम नहीं किया है। प्रत्येक सरकारी योजनाओं में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कोई मंत्री या नेता कभी किसी गुंडे या अपराधी की मदद के लिए किसी को फोन नहीं किया। ऐसे लोग जो मकानों व विश्वविद्यालयों पर कब्जा कर रहे थे उनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। यदि कोई निर्दोष है तो सरकार ने उसको बचाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडे व अराजकतत्व जहां एके-47 लेकर सड़कों पर घूमते थे उन्होंने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या तो जेल के भीतर है। योगी सरकार गुंडों और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता कंचन कोरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उसके घर पर भोजन किया गया। जिससे वह गौरवान्वित है । श्री कोरी ने कहा कि भाजपा में सर्व समाज का भला हो रहा है। श्री सिंह ने दलित के घर भोजन से पहले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर व भगवान बुद्ध के मन्दिर पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵