back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना और बाढ़ की चुनौतियों से हम सब मिलकर निबटेंगे: उपमुख्यमंत्री

-आपदा प्रभावितों के लिए सरकार प्रतिबद्धता काम कर रही है सरकार कटिहार, 19 मई (हि. स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दो दिवसीय दौरे के क्रम में बुधवार को कटिहार जिला के बारसोई अनुमंडल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज एवं देखभाल हेतु किये जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से पीड़ित लोगों के राहत एवं बचाव के लिए काम कर रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कटिहार जिला अंतर्गत बाढ़ एवं कोरोना की चुनौतियों से हम सब मिलकर निपटेंगे। कोरोना से पीड़ित परिवार के परिजनों तथा लॉकडाउन के कारण प्रभावित लोगों के भोजनादि की सुविधा हेतु सरकार ने कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। सरकार की मंशा है कि लॉकडाउन की अवधि में कोई भूखा नहीं सोए। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक अतिरिक्त कम्युनिटी किचेन कल से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संचालित कम्युनिटी किचेन में गर्म पानी, गुणवत्तापूर्ण गर्म भोजन के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में संक्रमण का दर अपेक्षाकृत बढ़ा है। इसलिए जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की दैनिक स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। हाल ही में दो दिन पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार किए गए होम आइसोलेशन आइसोलेशन में रह रहे लोगों के अनुश्रवण हेतु ऐप का लोकार्पण बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया है। इससे होम आइसोलेशन के लोगों के अनुश्रवण में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए भी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से इंतजाम किए हैं। 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु तक के सभी नौजवानों के नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार ने नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि बारसोई अनुमंडल का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा है। इसलिए जांच का दायरा भी उस अनुपात में बढ़ाए जाने की जरूरत है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बारसोई अनुमंडल में बियाडा सहयोग से पी.एस.ए. ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट शीघ्र स्थापित होगा। मनिहारी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पी.एस.ए. ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लग रहा है। कटिहार सदर अस्पताल में यह पहले ही लग चुका है। मेरा प्रयास है कि कटिहार जिला को सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही किसी भी संसाधन में कमी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कटिहार को पूर्व में 12 बायो पेप मशीन मुहैया कराई गई थी। 5 अतिरिक्त बायोपेप और मिल रही है, अर्थात् कुल मिलाकर 17 बायो पेप मशीन कटिहार जिले को उपलब्ध होगी, जो जिलाधिकारी और सिविल सर्जन की देखरेख में आवश्यकतानुसार स्थानीय अस्पतालों को मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने एंबुलेंस के संचालन को बेहतर तरीके से रेगलेट करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं राहत की के इस प्रयास में सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। हमारे पत्रकार प्रतिनिधियों को बिहार सरकार ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में शामिल करते हुए टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। हम सभी मिलकर इस वैश्विक चुनौती से शीघ्र ही निबटेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵