back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत एवं दो गंभीर

गंगटोक, 30 जून (हि. स.)। पूर्वी सिक्किम के गंगटोक-नाथुला मार्ग (जेएन रोड) पर बुधवार सुबह हुई एक वाहन दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई। इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सेना की कुमाऊं रेजीमेंट के जवान सवार थे। यह दुर्घटना जेएन रोड के छह माइल में हुआ। सेना के ढाई टन वाहन गंगटोक की ओर जा रहा था, तभी वाहन छह माईल पर सड़क से करीब छह सौ फुट नीचे गिर गया। वाहन में छह जवान सवार थे। इनमें से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क पर काम कर रहे कुछ लोगों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पंचायत और ग्रेफ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद सेना, ग्रेफ, चेकपोस्ट पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Advertisementspot_img

Also Read:

मिथुन चक्रवर्ती ने TMC नेता कुणाल घोष पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...