back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चाय की दुकान और नुक्कड़ों पर जमकर हो रही चुनावी चर्चाएं

नगांव (असम), 16 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों जहां जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है वहीं चाय की दुकान व नुक्कड़ों पर भी जमकर चुनावी चर्चाएं हो रही हैं। इस कड़ी में नगांव जिला के कलियाबर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग एक-दूसरे यह पूछते नजर आ रहे हैं, कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसके-किसके बीच चुनावी मुकाबला होगा? चुनावी चर्चाएं चाय की दुकानों से लेकर बाजारों में लगातार हो रही हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में चुनाव की समीक्षा भी कर रहे हैं। कलियाबर विधानसभा क्षेत्र के लोग इस बार के चुनाव में अगप-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार केशव महंत और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रशांत कुमार सैकिया के बीच मुख्य मुकाबला होने को लेकर अंटकलें लगा रहे हैं। कलियाबर के एक अंदरूनी इलाका निजरी हातीगांव में एक छोटे से व्यावसायिक इलाके के मतदाताओं में इन दिनों चर्चा चल रही है कि वे अपना मत उन्हीं को देंगे जो हमारे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगा। नव गठित पार्टी असम जातीय परिषद और राइजर दल को लेकर लोगों के बीच अभी कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵