back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को करों व जीएसटी का भुगतान नहीं :फूलोदेवी नेताम

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में मुद्दा उठाया रायपुर, 16 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में विशेष उल्लेख नियम के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ राज्य को करों व जीएसटी का भुगतान नहीं करने का मुद्दा उठाया। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को उसके हिस्से का 18 हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है, जिसमें 14 हजार 628 करोड़ से ज्यादा करों का हिस्सा है और 3 हजार 109 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि है। फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि राज्य द्वारा अपनी राशि मांगने पर केन्द्र सरकार द्वारा पांच प्रतिशत ब्याज पर उधार लेने का सुझाव दिया गया है। राज्य सरकार को कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है। यदि केन्द्र बकाया राशि दे देती है तो राज्य को उधार लेने की आवश्यकता ही नहीं होगी। फूलोदेवी नेताम ने केन्द्र सरकार से निवेदन किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे और राज्य द्वारा लिए गए कर्ज के ब्याज का भुगतान भी केन्द्र सरकार द्वारा ही किया जाए। उक्त जानकारी मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दी है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...