back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले सात दिनों से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राजस्थान के ये छात्र क्यों बने हैं मुर्गा?

वर्ष 2020-21 में बजट के दौरान कंप्यूटर शिक्षक कैडर बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने घोषणा की थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि इस भर्ती को नियमित रूप से ना करते हुए संविदा पर किया जाएगा।

राजस्थान के कम्प्यूटर डिग्रीधारक अब राज्य सरकार से लेकर गांधी परिवार तक आवेदन दे रहे हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन युवकों ने संविदा पर कम्प्यूटर के अध्यापकों की भर्ती को लेकर निराशा हाथ लगने पर अब अनोखा विरोध किया है. कम्प्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट युवा नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुर्गा बनकर संविदा भर्ती का विरोध कर रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है कि गहलोत सरकार स्थाई भर्ती करने की जगह ठेके पर नियुक्ति कर रही है. यह बेरोजगारों का अपमान है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में इसी बात का विरोध किया था. युवाओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व राजस्थान में आकर बिल्कुल चुप्पी साध लेता है.

युवाओं का कहना है कि वे पिछले सात दिन से दंडवत करके, मुर्गा बन कर अलग-अलग दफ्तरों में कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं. वे कहते हैं कि इस मसले को लेकर उन्होंने पवन बंसल से लेकर केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी के दफ्तर तक, हर जगह ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. संविदा भर्ती का विरोध कर रहे कम्प्यूटर डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵