back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रीतम सिंह हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

देहरादून, 29 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता विपक्ष हो सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर दो दिन तक हुए मंथन के बाद प्रीतम सिंह का नाम तय हो चुका है। अब नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज की जा रही है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रीतम सिंह अब स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की जगह नेता विपक्ष होंगे। बीते कल सभी विधायकों ने पार्टी नेता सोनिया गांधी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। अब प्रीतम सिंह के स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला लिया जाना बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री नवप्रभात, दो बार के विधायक गणेश गोदियाल और मनोज तिवारी के नाम शामिल हैं। कुमाऊं से किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵