back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीयू में हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिले विधायक नैहरिया, गतिरोध को खत्म करने के दिए प्रशासन को निर्देश

धर्मशाला, 16 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन और एबीवीपी के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने हस्तक्षेप करते हुए मंगलवार को विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर में हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना। विधायक विशाल नैहरिया ने केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मामला सुलझाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक विशाल नैहरिया ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि सीयू के धौलाधार परिसर में रखी ईवीएम मशीनों को हटाने के लिए वह स्वयं चुनाव आयोग से बात करेंगे। नैहरिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। इसी का नतीजा है कि वर्षों से लंबित पड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे को हल करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सीयू के लिए 740.79 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ताकि शीघ्र ही सीयू भवन का निर्माण हो सके, जिससे विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। वहीं धर्मशाला के दाड़ी में ही ईवीएम रखने के लिए भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिससे धर्मशाला के शैक्षणिक संस्थानों में ईवीएम मशीनें न रखनी पड़ें। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला।...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵