back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड दौरे पर बेहद उपयोगी साबित होंगे शिव सुंदर दास : डब्ल्यूवी रमन

नई दिल्ली,18 मई (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा है कि 16 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के दौरान शिव सुंदर दास टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में ‘बेहद उपयोगी’ साबित होंगे। भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज दास को इंग्लैंड दौरे के लिए महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले भारत की महिला ए टीम के साथ काम किया है और अब इंग्लैंड श्रृंखला के लिए मुख्य कोच रमेश पोवार के साथ जुड़ेंगे। रमन, जिन्हें हाल ही में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में प्रतिस्थापित किया गया था, ने सोमवार को पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज को शुभकामनाएं दीं। रमन ने ट्वीट किया, " एसएस दास इंग्लैंड दौरे पर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं..वह इस दौरे पर बेहद उपयोगी साबित होंगे.. शुभकामनाएं दास।" वहीं, दास ने कहा कि चूंकि वह इंग्लैंड की परिस्थितियों से परिचित हैं, इसलिए उनका अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दास ने कहा, "हालात के हिसाब से मैं थोड़ा परिचित हूं, इसलिए टीम के लिए मेरा अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा। मेरा ध्यान अभी केवल इंग्लैंड दौरे पर है क्योंकि मैं इंग्लैंड दौरे के लिए आया हूं।" इस बीच, दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अभय शर्मा को महिला टीम के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व स्पिनर पोवार ने गुरुवार को महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में रमन की जगह ली। एक कोच के रूप में उनका पहला काम इस साल जून-जुलाई में होगा। महिला टीम इस साल जून में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 जून से शुरू होगा। फिर दोनों टीमें 27 जून से शुरू होने वाले तीन एकदिवसीय मैचों में आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें नौ जुलाई से शुरू होने वाले तीन टी20 मैचों में भिड़ेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Trends 2025: ये 5 ट्रेंड्स पूरे साल रहे वायरल, महिलाओं ने किया पसंद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और दिसंबर के अंतिम हफ्ते में लोग पूरे साल के ट्रेंड्स को याद कर...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵