back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए आईपीएल में शामिल खिलाड़ियों को दिया आराम (लीड-1)

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की टीम ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में आईपीएल में शामिल हुए खिलाड़ियों को आराम दिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर बताया कि इंग्लैंड की टीम में चोट के कारण बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को बाहर रखा गया है जबकि आईपीएल में शामिल हुए जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, जोस बटलर, सैम करेन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए बल्लेबाज जेम्स ब्राकी और तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को शामिल किया है। ब्राकी और रॉबिंसन ने काउंटी चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन किया है। ब्राकी ने 53 के औसत से 478 रन बनाए हैं जबकि रॉबिंसन ने 14 के औसत से 29 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट दो से छह जून तक लॉर्ड्स जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जून तक बर्मिघम में खेला जाएगा। टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ब्राकी और रॉबिंसन टेस्ट टीम में शामिल होने के हकदार थे। इन खिलाड़ियों ने काउंटी के इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जेम्स ब्राकी, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्राव्ली, बेन फोक्स, डान लॉरेंस, जैक लीच, क्रैग ओवरटोन, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, डॉम सिब्ले, ओली स्टोन और मार्क वुड। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

MI vs KKR: आंकड़ों में मुंबई का दबदबा, लेकिन हालिया फॉर्म ने बढ़ाई कोलकाता की चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵