back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ढाई लाख रुपये की सुपारी लेकर की थी हत्या, दो कांट्रेक्टर किलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। गोकुलपुरी इलाके में 26 जून को भागीरथी विहार में अजीम नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को उत्तर-पूर्वी जिला एएटीएस पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो कांट्रेक्टर किलर को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बाबू नगर निवासी समीर उर्फ अहान (20) और दयालपुर निवासी फैसल उर्फ छोटू (18) के रूप में हुई है। दोनों ने ढाई लाख रुपये सुपारी लेकर अजीम की हत्या कर दी थी। वकील नामक शख्स ने दोनों सुपारी देकर हथियार भी मुहैया करवाए थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो तमंचे आर चार कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपित वकील अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वकील के खिलाफ दयालपुर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त संजय कुमाद सेन ने बताया कि 26 जून की शाम को गोकुलपुरी इलाके में अली बिल्डर वाली गली में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो अजीम नामक युवक की हत्या का पता चला। अजीम जूता फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। स्थानीय पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस ने भी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। करीब 30 कैमरों की जांच के बाद करीब दो किलोमीटर दूर एक आरोपित बिना मास्क के नजर आ गया। उसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी। बाद में मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोनों आरोपितों को भागीरथी विहार से दबोच लिया गया। आरोपितों ने बताया कि दोनों नशे के आदी है। उनको वकील नामक युवक ने अजीम की हत्या करने की सुपारी दी थी। वकील और अजीम के बीच रंजिश थी। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵