back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैन आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा का मंगल प्रवेश एक जुलाई को

मंदसौर 29 जून (हि.स.)। तेरापंथ के 11 वें आचार्य व अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ 1 जुलाई को मंदसौर में पधार रहैं हैं। अपनी धवल सेना 37 संतो व सतियों के साथ मंगल प्रवेश होगा। आचार्य श्री महाश्रमण ने अहिंसा यात्रा नवम्बर 2014 को नई दिल्ली लाल किले से प्रारंभ की थी, आपके द्वारा अभी तक पैदल 3 देश 23 राज्यों की यात्रा लगभग 51000 किलो मीटर की यात्रा कर चुके हैं। आपकी इस यात्रा का विचरण (म.प्र.) में 26 अप्रेल से हो रहा है तथा 7 जुलाई को जावद (नीमच) अंतिम पडाव होगा। यात्रा राजस्थान के भीलवाडा की ओर अग्रसित होगी। उल्लेखनीय है कि इस अहिंसा यात्रा का मुख्य उद्वेश्य नैतिकता, सदभावना व नशा मुक्ति के प्रति जैन-जैनेतर के प्रति जागरूक्ता पैदा करना है। आपको म.प्र. शासन द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया हैं। मन्दसौर मेें मंगल भव्य प्रवेश दिनांक एक जुलाई को उपजैल (राजाराम फेक्ट्री के सामने) आठ बजे होगा। मालवा सभा के मंत्री कमलेश बंम ने बताया कि इस अवसर पर मन्दसौर नगर की 50 संस्था के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधिगण भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधि आगवानी करेंगें। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵