back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवी मुंबई महापालिका मुख्यालय को धर्मवीर छत्रपती संभाजी महाराज नाम देने की मांग

मुंबई 6 जून ( हि स )। पिछले कुछ दिनों से नवी मुंबई एयरपोर्ट के नाम को लेकर विवाद छिड़ा हुआ हैं। इस बिच नवी मुंबई मनपा मुख्यालय को छत्रपति संभाजी महाराज का नाम देने की मांग भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , उपमुख्यमंत्री अजित पवार , विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस और मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को दिए पत्र के माध्यम से की हैं। अगर यह नाम दिया जाता है तो पहली बार ऐसा होगा की किसी मनपा मुख्यालय का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर होगा। बतादे कि अभी तक राज्य के किसी भी मनपा मुख्यालय , नगर परिषद् या सरकारी विभाग के सभागृह या अन्य किसी वास्तु को नाम दिया जाता था ,लेकिन पहली बार नवी मुंबई मनपा मुख्यालय को छत्रपति संभाजी महाराज का नाम देने की मांग की गई हैं। इस संदर्भ में भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्रपत्रि संभाजी महाराज के इतिहास की जानकारी नवी मुंबई के नागरिकों को यहां आने वाले लोगों को हो इसके लिए यह मांग की हैं। सभाजी महाराज के नाम का किसी भी विरोध नहीं है इसके लिए इनका नाम देने की मांग म्हात्रे ने की हैं। इस मांग को लेकर शिवप्रेमी संघटनो ने अपना समर्थन दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...