back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों के बकाया भुगतान के लिए भाजपा सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र

रांची, 18 मई (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य के किसानों का धान खरीद के बकाये राशि का अविलंब भुगतान करने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि आज प्रदेश का किसान हताश और निराश है। दो वर्षों से कोरोना संकट से जूझ रहे किसानों ने अपने कठिन परिश्रम के द्वारा खून पसीना बहाकर धान का भरपूर उत्पादन किया। लेकिन राज्य सरकार की अकर्मण्यता और कुप्रबंधन का किसानों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अपने लंबे चौड़े घोषणाओं के बावजूद राज्य सरकार धान बिक्री के लिये पंजीकृत 45 प्रतिशत किसानों से ही धान खरीद सकी। गीला धान के नाम पर सरकार ने किसानों को बिचौलियों के माध्यम से औने पौने कीमत पर बेचने को मजबूर किया। उन्होंने कहा है कि हालात ऐसे हैं कि सरकारी खरीद की उम्मीद में किसानों के पास रखे धान अब सड़ रहे हैं। अब फिर से धान बुआई का समय आ चुका है।मानसून दस्तक देने वाला है। लेकिन राज्य सरकार ने खरीदे गए धानो का भुगतान पूरी तरह नही किया है। किसी ज़िले में 50 प्रतिशत तो कही शून्य भुगतान हुए है। ऐसे हालात में किसानों की कमर राज्य सरकार ने तोड़ दी है। भाजपा एक जीवंत और जन समस्याओं के प्रति समर्पित राजनीतिक दल के नाते ऐसी स्थिति में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। मंगलवार को प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना के माध्यम से कुंभकर्णी निद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिये बिगुल फूंका है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप राज्य के संवैधानिक प्रमुख के नाते किसानों के बकाये राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵