back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षा मंत्री ने किया 63 पूलों का ई-उद्घाटन, मुख्यमंत्री भी सहभागी बने

गंगटोक, 28 जून (हि.स.)। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लद्दाख से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 63 पुलों का ई-उद्घाटन किया। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। मुख्यमंत्री तमांग भी आज राजधानी गंगटोक से पुलों के ई-उद्घाटन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बताया है कि उद्घाटन किए गए 63 पुलों में से आठ पूल सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में हैं, जो कुछ दूरदराज के गांवों को जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेंगे। इन पूलों से स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये पुल हमारे सशस्त्र बलों को सीमा क्षेत्र में सैनिकों और उपकरणों को लाने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा, इन पुलों से राजधानी गंगटोक और मंगन सहित उत्तरी सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ संपर्क में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री, उपराज्यपाल, सीमा सड़क निदेशक और सेना के अधिकारियों सहित संबंधित व्यक्तियों को उनके सक्रिय प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने सशस्त्र बलों और राज्य प्रशासन के बीच सहयोग की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने आज उद्घाटन किए गए पूलों के नामों का भी उल्लेख किया। जिन पुलों का उद्घाटन किया गया उनमें माने चू पूल, बिचु पूल, कानिखोला पूल, मुन्सिथांग पूल, फिम्चू पूल, माल्टिन पूल, डिचू नाला पूल और फ्लैगहिल-डोकला रोड के तहत 24.70 किमी पर एक पूल शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵