back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बहुत ही गंदे किस्‍म की राजनीति’, मोदी पर आरोप- राहुल गांधी की तारीफ, भारत से हार के बाद बौखलाए शाहिद आफरीदी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच विवाद को लेकर पाकिस्‍तानी के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत ने पाकिस्तान को दोहरा झटका दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर में जंग के मैदान में धूल चटाई, अब एशिया कप 2025 में खेल के मैदान पर पटखनी दी। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने मैच जीतने के साथ पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जत भी किया, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

एशिया कप में हार और हाथ न मिलाने की घटना के बाद PCB ने बार-बार तीखी प्रतिक्रिया दी। कभी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग, तो कभी टूर्नामेंट से बाहर जाने की गीदड़भभकी दे रहा है। लेकिन पाकिस्तान की रणनीति लगातार विवादों में फंसी हुई है।

‘इजरायल जैसा बर्ताव कर रहा भारत’ 


इस कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया। ‘समा टीवी’ को इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, भारत पाकिस्तान के साथ वैसा ही बर्ताव कर रहा है, जैसा इजरायल करता है गाजा के साथ। आफरीदी इससे पहले भी कई बार भारत विरोधी बयान दे चुके हैं।

शाहिद आफरीदी ने कहा, “एक इजरायल काफी नहीं है, भारत यहां भी इजरायल बनने की कोशिश कर रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक भारत के टॉप लीडर हैं, ऐसे बर्ताव की यह स्थिति बनी रहेगी। उनका बयान पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

मोदी सरकार पर भी दिया बयान 


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू-मुस्लिम राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता को बांटकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए कार्ड खेल रही है, जिससे भारत-पाक तनाव और बढ़ रहा है।

बीजेपी पर भी लगाए आरोप 


आफरीदी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा‍ कि, बीजेपी सरकार धर्म और हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलकर खुद को सत्ता में बनाए रखती है। उन्होंने मोदी सरकार पर सीधे निशाना साधा, और उन्‍होने इसे “बहुत ही गंदे किस्म की मानसिकता” करार दिया 

राहुल गांधी की तारीफ


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बातचीत के समर्थक हैं। आफरीदी ने उन्हें “बहुत ही पॉजिटिव माइंडसेट वाले आदमी” बताया और कहा कि राहुल बातचीत के जरिए पूरी दुनिया को साथ लेकर चलना चाहते हैं, जो उनके दृष्टिकोण को सराहनीय बनाता है।

पहलगाम हमले के बाद तनाव


बता दे कि, अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया। क्रिकेट को लेकर भारत में फैंस ने पहलगाम हमला और फिर चार दिन के सैन्य संघर्ष को लेकर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर विरोध किया। लेकिन BCCI ने सरकारी नीति के मुताबिक आगे बढ़ने का फैसला किया।

‘जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया’


रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर PCB भड़क गया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। नाराज आफरीदी ने दावा किया कि भारतीय क्रिकेटरों को यह कदम उठाने का ऑर्डर दिया गया था।

ICC से भी पाकिस्तान को झटका


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ICC रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग का समर्थन करते हुए शाहिद आफरीदी ने कहा कि भारत ने कोई खेल भावना नहीं दिखाई। उन्होंने बताया, “हमारा रुख बिल्कुल सही था। PCB अध्यक्ष ने सही कदम उठाया है और भारत को दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा।”

पाकिस्तान की कोशिशें फेल


वही, इस बीच, मंगलवार को ICC ने एशिया कप के बाकी मैचों से रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की PCB की मांग को खारिज कर दिया। पाकिस्तान की विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिशें इस फैसले के बाद नाकाम साबित हुईं और क्रिकेट जगत में नया विवाद समाप्त होने का संकेत मिला।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...