back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर लगाया हवाला केस में शामिल होने का आरोप, हटाने की मांग

कोलकाता, 28 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच टकराव खत्म नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री ने गवर्नर पर हवाला केस में शामिल होने का आरोप लगाया है और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। सोमवार को ही राज्यपाल उत्तर बंगाल के दौरे से कोलकाता लौटे हैं और जीटीए में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्यपाल को तत्काल उनके पद से हटाया जाए। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वह बंगाल को परेशान करना चाह रहे हैं। वह भ्रष्ट हैं और उनके खिलाफ हवाला जैन केस में नाम था। उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था। वह सभी को डिक्टेट करना चाहते हैं। सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा राज्यपाल उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। उन्होंने तीन बार केंद्र सरकार से राज्यपाल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीटीए की जांच के पहले राज्यपाल के दौरे की जांच होनी चाहिए। वह किन लोगों को साथ लेकर उत्तर बंगाल गए थे इसकी जांच होनी चाहिए। वह उत्तर बंगाल क्यों गए थे? फिर वहां एक नई टीम गई है, किसके साथ मुलाकात किए थे? भाजपा सांसद, विधायक क्यों अचानक उत्तर बंगाल गए? क्या उत्तर बंगाल को तोड़ना चाहते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल जानबूझ कर उत्तर बंगाल को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। डिवाइड एंड रूल पर काम कर रहे हैं। बहुत से लोगों को लेकर गये थे। उन्होंने कहा कि उनका नाम हवाला जैन केस में था। कोर्ट से राहत मिल गयी थी। पीआईएल दायर किया गया था। फिलहाल कोर्ट में केस लंबित हैं। क्या खाएंगे, क्या पीएंगे। यह भी वह ही बताएंगे। वह कौन होते हैं? वह एक राज्यपाल हैं। वह देखें कि केंद्र सरकार कैसे काम कर रही है? केंद्र सरकार कभी राज्यपाल भेज रही है तो कभी मानवधिकार आयोग भेज रही है। महामारी के दौरान भी भेज रही है। क्यों यूपी के सीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। यूपी में 100 शव गंगा में बहा दिया गया। बड़ा अपराध किया गया, लेकिन कोई रिकार्ड नहीं है। केवल बंगाल में अवरोध पैदा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई है, लेकिन अभी भी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵