back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईआरसीटीसी कराएगा 4 ज्योतिर्लिंग दर्शन, श्रीगंगानगर से 10 अगस्त को रवानगी लेगी ट्रेन

बीकानेर, 28 जून (हि.स.)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) सावन के महीने में शिवभक्तों के लिए कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद पर्यटन व धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए चार ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने के लिए विशेष पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस विशेष पैकेज के तहत उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, गुजरात के द्वारका स्थित नागेश्वर एवं सोमनाथ मंदिर शामिल है। इस यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त 2021 को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से शुरू होकर भटिंडा, अम्बाला, दिल्ली के रास्ते रेवाड़ी, अलवर, जयपुर होते हुए 8 रात 9 दिन की अवधि में पर्यटकों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर एवं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी, द्वारकाधीश मंदिर और साबरमती आश्रम के दर्शन कराएगी। ट्रैन में ऐसी तथा नॉन ऐसी दोनो प्रकार के कोच रहेंगे। गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में रहने तथा स्टेशन से धर्मशाला तक बस से लाने व ले जाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की गयी है। इसके अलावा आईआरसीटीसी एक अनुभवी टूर मैनेजर भी यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए साथ में भेजेगी। इस ट्रैन का किराया स्लीपर श्रेणी में 8,505 रुपये प्रति व्यक्ति तथा थ्री एसी श्रेणी में 14,175 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जो कि अब तक किसी भी संस्था द्वारा लिए गए कीमत से न्यूनतम कीमत है। गुर्जर ने बताया कि सफर के दौरान यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन्स की पालना करनी होगी। ट्रैन में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा तथा कोच को समय-समय पर सेनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से जो भी गाइडलाइन दी जाएगी उनका पालन किया जाएगा, कोविड-19 कि भारत सरकार द्वारा उल्लेखित सभी सावधानियों को यात्रा में ध्यान रखा जाएगा। यात्रा के दौरान समस्त स्टाफ एवं पर्यटकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य है। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले पैसेंजर को सुरक्षित रखना है। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को अपना निजी इस्तेमाल का सामान एवं दवाई आदि साथ ले जाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेल सबसे आसान और किफायती साधन है। रोज लाखों की संख्या में इसका...
spot_img

Latest Stories

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵