back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्यौहारों पर बंदियों से परिजनों की होगी ई-मुलाकात, 29 मार्च तक पंजीयन आनिवार्य

ग्वालियर, 15 मार्च (हि.स.)। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध बंदियों से परिजनों की मुलाकात को प्रतिबंधित किया गया है। निरूद्ध बंदियों से परिजनों की मुलाकात के लिये ई-मुलाकात की व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए त्यौहारों पर बंदियों से परिजनों की मुलाकात को प्रतिबंधित किया गया है। बंदियों से परिजनों की मुलाकात के लिये ई-मुलाकात की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। होली पर्व के पश्चात 30 मार्च को भाईदूज पर्व पर होने वाली मुलाकात ई-मुलाकात के रूप में होगी। ई-मुलाकात के लिये बंदियों के परिजन 29 मार्च तक ई-मुलाकात प्रारूप जमा करें। प्रारूप जमा होने के पश्चात 30 मार्च को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंदियों से ई-मुलाकात हो सकेगी। उन्होंने ई-मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बंदियों के परिजनों को ई-मुलाकात के लिये https://eprisons.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके उपरांत वेबसाइट के होम पेज पर emulakat (ई-मुलाकात) के विकल्प पर बटन दबाना होगा। इसके बाद NPIP (National Prisons information Protal) खुलने के उपरांत दो फार्म दिखाई देंगे। विजिटर डिटेल फॉर्म में परिजनों को अपनी जानकारी भरना होगी। टू मीट फार्म में बंदी की जानकारी भरना होगी। समस्त फॉर्मों के कॉलम की पूर्ति उपरांत इंग्लिश के केप्चा अक्षर भरें तथा सबमिट पर क्लिक करें। सम्पूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर ही परिजनों की बंदियों से ई-मुलाकात होगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami 2026: ज्ञान और विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए जानें पूजा विधि, भूलकर भी न करें ये गलतिय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित माना जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵