back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनभद्र में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

-आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश लखनऊ, 28 जून (हि.स.)। प्रदेश के जनपद सोनभद्र में बारिश और गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ितों को हर संभव मदद दिया जाये। मृतकों के परिवार को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस आपदा में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम को बारिश के बाद गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी कृष्णा यादव (55), उनका चचेरा भाई शिवकुमार यादव (45) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सुरेश यादव (50) व सुरेश कुशवाहा (60) झुलस गए। इसी तरह डूभा गांव में बारिश और बिजली गिरने से ननिहाल आए युवक राम प्रसाद (18) की मौत हो गई। जबकि ममेरा भाई बुद्धि नारायण (16) झुलस गया। इसी तरह बीती शुक्रवार को बारिश और बिजली से पिता-पुत्र की मौत हो गई तो वहीं कच्चे मकान के ढह जाने से दादी पोती की जान चली गई। सोनभद्र में मौसम की मार से पांच लोगों की जान गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵