back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईमानदारी, विकास, कानून व्यवस्था और परिश्रम की पराकाष्ठा पर लडे़ंगे चुनाव: स्वतंत्रदेव

झांसी, 28 जून(हि.स.)। विकास, ईमानदारी, कानून व्यवस्था, परिश्रम की पराकाष्ठा के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। यहां सैफई खानदान सरकार नहीं चलाता है। यहां योगी सरकार चलता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार चलती है। संगठन व सरकार का एक ही लक्ष्य है-गरीबों की सेवा और कल्याण करना। कहाकि गरीबों को छत, शौचालय उपलब्ध कराना, गरीबों को भरपेट भोजन देना और यह कार्य योगी सरकार बखूबी कर रही है। उक्त बातें झांसी दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। वे सेवा ही संगठन है के तहत अटल पार्क में वृक्षारोपण करने व वैक्सीनेशन केन्द्र पर लोगों को टीकाकरण कराने की अपील करने आए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि हमारे पास एक ईमानदार नेतृत्व है। कहाकि हमारा नेतृत्व ईमानदार, परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाला, भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने वाला, कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने वाला है। योगी सरकार में किसी की हैसियत नहीं है कि अपराध कर सके। न परिवारवाद, न वंशवाद न जातिवाद, न थाना लूटने वाला है। कहा कि बीजेपी में कोई यह नहीं कह सकता कि थाना चलाता हूं, लूटता हूं। विकास के नाम पर, किसी गरीब का शोषण नहीं हो सकता। उप्र के नेतृत्व पर कोई आरोप नहीं, उसके कुर्ते पर कोई दाग नहीं। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार का एक ही लक्ष्य ‘गरीबों की सेवा व कल्याण करना है। गरीबों को छत, शौचालय, गरीबों को भरपेट भोजन देना है। 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक कोरोना काल के चलते निशुल्क राशन दें यह लक्ष्य है। कोरोना में बेहतर कैसे उपचार हो यह लक्ष्य है। यदि योगी सरकार न होती तो 24 करोड़ जनसंख्या वाले प्रदेश का बुरा हाल हो गया होता। 23 जून से 6 जुलाई तक सेवा कार्य अभियान भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन है। इसके माध्यम से राज्य व जनपद वार प्रवास व समीक्षा का दौर चल रहा है। पार्टी ने इसे अभियान की तरह लिया है। 21 जून से यह पार्टी का अभियान कार्यक्रम शुरु हुआ। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को विश्व ने स्वीकार्य किया और 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आज दुनिया मना रही है। 23 जून 1953 को पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान कश्मीर में हुआ। लोग नारे लगाते थे,जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। इतने दिनों बाद 23 जून बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई तक सेवा कार्य पखवाड़े के रुप में अभियान पार्टी को चलाना है। इस अभियान के तहत पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान पार्टी को चलाना है। चार जुलाई को एक वृहद वृक्षारोपण सभी बूथों पर सरकार में संगठन में हर बूथ पर 10-10 वृक्ष लगें। तीसरा अभियान सरकार ने पोस्ट कोविड अभियान जिसमें कोई बीमारी हो तो वह सहयोग के माध्यम से ठीक हो सके। कोरोना की तीसरी लहर से किया सावधान,टीकाकरण की अपील वैक्सीनेशन सेण्टर के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और सरकार दोनों टीकाकरण युक्त हों। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया है। सबसे महत्वपूर्ण तीसरी लहर जो आने वाली है। प्रत्येक गांव में एक महिला व एक पुरुष हैल्थ वाॅलेंटियर के माध्यम से यदि कोई बीमार आता है,तो उसे उचित स्थान पर भर्ती करा सकें। वृक्षारोपण बने जन आंदोलन वृक्षारोपण जन आंदोलन है। किसी एक का कार्य नहीं है। इसमें सभी लोगों को लगना चाहिए। इसी से जीवन मिलता है। स्वास्थ अच्छा रहता है। वातावरण स्वस्थ होता है। इसलिए सभी को इसमें लगकर वृक्षारोपण की चिंता करना चाहिए। अकेले किसी पार्टी या संगठन का यह कार्य नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...