back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में सड़क हादसे में 10 बारातियों की मौत

शिमला, 28 जून (आईएएनएस)। सिरमौर जिले के शिलाई सब-डिवीजन में सोमवार को 10 बारातियों की उस समय मौत हो गई, जब उनका वाहन सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी बीर बहादुर ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, बाराती चाडौ गांव से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन तीखे मोड़ पर खाई में गिर गया। उन्होंने कहा कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की बाद में मौत हो गई। दो राहगीरों को चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵