back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानसिक अवसाद में हैं बाबूलाल मरांडी : झामुमो

रांची, 28 जून (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। झामुमो ने कहा है कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मानसिक अवसाद में है। विगत चार जून को सरकार के मंत्री मंडल द्वारा राज्यपाल के स्वीकृति से जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) नियमावली 2021 को राज्य में लागू किया गया। उस पर सवाल उठा रहे हैं। झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि टीएसी का अध्यक्ष मुख्यमंत्री और आदिवासी होना चाहिए। वह भूल गए कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी हैं। पिछले पांच साल में उन्हीं के पार्टी के अध्यक्ष थे जो गैर आदिवासी थे। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें डर सता रहा है कि 50 साल बाद भाजपा की सरकार अगर आती है तो गैर आदिवासी सीएम बन जाता है उस वक्त के लिए उन्हें चिंता सताने लगी है। ऐसे भी भाजपा 50 वर्ष तक यहां सरकार में आने वाली नहीं है। इसलिए यह बातें उन्होंने कही। वह कहते हैं कि इस कमेटी का वह इसलिए विरोध कर रहे हैं कि इसमें कोई महिला नहीं है। शायद वह भूल गए हैं कि विधायक सीता सोरेन टीएसी की सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पांचवी अनुसूची के तहत छत्तीसगढ़ में टीएसी का गठन हुआ था। 2012 में हाई कोर्ट में केस हुआ। 2013 में इसका जजमेंट आया। मुख्यमंत्री को अधिकार है। हर राज्य की राज्यपाल काउंसिल आफ मिनिस्टर्स की अवाइड होती है। हर कानून गवर्नर के नाम होता है। इसलिए यह जायज है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵