back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री ने की कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा

रांची, 17 मई (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय से 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि और कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश राहत एवं निगरानी समिति के कंट्रोल रूम द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, नगर निकाय और पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग फोन पर बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना क्रांति और आईटी क्षेत्र में प्रगति के कारण ही आज वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में भी स्थिति से निपटने में सहायता मिली है। इस बार कोरोना गाइडलाइन के अनुरुप सादगी से पार्टी द्वारा पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों के बीच जीवन रक्षक दवाईयों का वितरण के साथ ही लोगों को मास्क और सैनिटाइजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से चलाये जा रहे राहत कार्यां की भी समीक्षा की। संक्रमण की दर घटने के कारण अब पहले से कम फोन कॉल आ रहे है, लेकिन जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। कंट्रोल रूम लगातार काम करता रहेगा। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सदभावना दिवस और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी पार्टी की ओर से व्यापक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवाओं में वैक्सीन लेने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्य में पार्टी के नेता-कार्यकर्त्ता हर स्तर में सहयोग कर रहे हैं। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों ने पहला डोज और लगभग सात लाख लोगों ने दूसरा डोज ले लिया है। यदि केंद्र सरकार की ओर से समुचित सहयोग मिलता है, तो जल्द ही पूरे राज्य में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन अभियान संपन्न हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’, नाती अगस्त्य नंदा की एक्टिंग पर हुए भावुक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵