back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री ने शिवराज सरकार के वैक्सीन महाअभियान की खोली पोलः सलूजा

भोपाल, 27 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने रविवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के वैक्सीन महा अभियान की पोल खोल कर रख दी है? प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस वैक्सीन महाअभियान के तहत 21 जून को बड़े-बड़े रिकॉर्ड के दावे कर रहे थे, बढ़-चढ़कर इसका प्रचार प्रसार कर रहे थे एवं बार-बार वैक्सिंग के मामले में मध्यप्रदेश के देश में नंबर वन पर आने का दावा कर रहे थे, उनकी पोल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही खोल कर रख दी है और जो काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रियों को करना चाहिए था, वह काम प्रधानमंत्री को करना पड़ रहा है, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है? सलूजा ने बताया कि बेतूल जिले के 47 से अधिक गांव में आज तक एक भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में बेतूल जिले के ग्राम डुलारिया के लोगों से बात कर उन्हें जागरूक करने का काम किया, यह काम कायदे से मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को करना चाहिए था? इस पोल खुलने के बाद व प्रदेश में वैक्सिनेशन की वास्तविकता सामने आने के बाद शिवराज सिंह अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोस रहे हैं कि उनके भ्रम के कारण लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवायी? कांग्रेस नेता ने कहा कि "अच्छा गप-गप, कड़वा थू-थू" की तर्ज पर उनका यह तर्क बेहद बचकाना है? जब मध्यप्रदेश वैक्सीन को लेकर रिकॉर्ड बनाता है तो उसका श्रेय शिवराज जी खुद लेते हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन देते हैं और तमाम प्रचार-प्रसार में खुद का महिमामंडन करते हैं और जब बेतूल जिले की वास्तविकता सामने आती है तो उसका श्रेय राहुल गांधी जी को देते हैं? तो इस हिसाब से तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पद पर रहने का एक मिनट भी अधिकार नहीं है? यदि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए राहुल गांधी की बातों के प्रभाव के कारण बैतूल जिले में लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं तो उनका मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और वो खुद यह बता रहे हैं कि प्रदेश में राहुल गांधी जी का प्रभाव है? उसके अलावा प्रदेश में जिन 51 जिलों में वैक्सीन लोग लगभग बढ़-चढक़र लगवा रहे हैं, उसका श्रेय शिवराज जी फिर खुद कैसे ले रहे हैं? भाजपा की शुरू से ही आदत है कि अच्छी बातों का श्रेय वह खुद लेती है और अपनी असफलता छिपाने के लिए हमेशा वह कांग्रेस पर झूठे दोषारोपण का काम करती है? नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि बैतूल जिले के वैक्सीन के मामले में पिछडऩे के कारण जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए लेकिन शायद यह संभव नहीं है और शिवराज जी में भी इसका साहस नही है क्योंकि वहां पर पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी, प्रदेश में पदस्थ एक उच्च प्रमुख अधिकारी के परिवार से है? शायद इसीलिए शिवराज जी उन पर कार्यवाही की बजाय अपनी इस असफलता का दोषारोपण कांग्रेस पर कर रहे हैं? हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵