back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोचा नहीं था दुनिया की सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली महिला डीजे बन जाऊंगी : पेरिस हिल्टन

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकन ऐक्ट्रेस, सिंगर, मॉडल पेरिस हिल्टन ने डीजेइंग के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की है। वह कहती हैं कि उन्होंने बस अपने जुनून का अनुसरण किया है। म्यूजिक प्ले करना और परफॉर्मेंस करना हमेशा से ही उनका सुपरपावर रहा है। भारतीय समयानुसार पेरिस ने शनिवार देर रात को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह क्लब में म्यूजिक प्ले करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में पेरिस इलेक्ट्रिक ब्लू आउटफिट, सनग्लासेस और ईयरफोन के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ में वह लिखती हैं, जब मैंने पहली बार डीजे सीखने का फैसला लिया था, तब मैने अपने जुनून, म्यूजिक के लिए मेरे प्यार के चलते ऐसा किया था। मैं महसूस कर सकती थी कि मैं अपने एक कमरे को अपनी एनर्जी से रोशन कर देने में सक्षम हूं। म्यूजिक प्ले करना और परफॉर्म करना हमेशा से मेरा सुपरपावर रहा है। वह आगे लिखती हैं, मुझे नहीं पता था कि मैं दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला डीजे बन जाऊंगी या दुनिया भर में डीजेइंग करूंगी। अपनी हर परफॉर्मेंस के साथ मुझे स्टेज पर अपनी पहचान छोड़ जाना पसंद है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या कैशलेस पेमेंट में उड़ रही आपकी कमाई? जानिए इसके 5 संकेत और आसान उपाय, आज से ही करें शुरुआत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आजकल UPI, कार्ड और वॉलेट से भुगतान करना कितना आसान हो गया है, बस एक टैप और काम...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...