back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार को बिहारी चलाएगा बाहरी नहीं, सहरसा से गरजे तेजस्वी यादव, कहा- जब लालू जी नहीं डरे, तो बेटवा क्यों डरेगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार 24 अक्टूबर को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

”बिहार को बिहारी चलाएगा बाहरी नहीं”

तेजस्वी यादव ने मंच से कहा ,“हम बिहारी हैं, बाहरी से डरने वाले नहीं हैं। दो लोग गुजरात से आकर बिहार चलाने का काम कर रहे हैं। सवाल ये है कि बिहार को बिहारी चलाएगा कि बाहरी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं, लेकिन जीत बिहार में चाहिए ये बिहार की जनता अब नहीं सहेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल तक सत्ता में रहे, लेकिन बेरोजगारी और पलायन की समस्या जस की तस बनी रही। नीतीश जी बीस साल में पलायन नहीं रोक पाए। हमारी सरकार आएगी तो नया बिहार बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार वाला बिहार। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र भले कम हो, लेकिन जुबान पक्की है और इरादा साफ है।

NDA के पास CM चेहरा नहीं, चुनाव के बाद तय करेंगे”

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। अमित शाह कह रहे हैं कि चुनाव के बाद तय करेंगे कि सीएम कौन होगा। लेकिन एक बात तय है नीतीश जी अब सीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चाचा को हाइजैक कर लिया है और अब नीतीश कुमार की साख खत्म हो चुकी है। जब लालू जी नहीं डरे, तो बेटवा क्यों डरेगा अपने चिर-परिचित अंदाज में तेजस्वी ने कहा, जब लालू जी नहीं डरे, तो उनका बेटवा क्यों डरेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और महागठबंधन सरकार बनने पर ईमानदार प्रशासन और जनहित की योजनाएं लागू की जाएंगी। रैली के अंत में तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि वे महागठबंधन को मौका दें। हम वादे नहीं, काम करेंगे। बिहार को फिर से आगे बढ़ाएंगे। युवाओं को रोजगार देंगे और पलायन को रोकेंगे। सहरसा से शुरू हुआ सफर, बिहारभर में गूंजेगी तेजस्वी की हुंकार तेजस्वी यादव की यह रैली महागठबंधन के चुनावी अभियान की पहली रैली थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵