back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

रांची, 27 जून (हि. स.)। रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में खेली जा रही विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई है। यह हैट्रिक दीपिका ने महज पांच घंटों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर लगाई है। विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में दीपिका ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाते हुए रिकर्व एकल, रिकर्व टीम और रिकवर मिश्रित युगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। दीपिका कुमारी के प्रदर्शन की बदौलत रविवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के स्वर्णिम दिन रहा। दीपिका ने सुबह-सुबह कोमोलिका बारी और अंकिता भगत के साथ मिलकर रिकर्व महिला का स्वर्ण पदक जीता। इसके एक घंटे बाद ही दीपिका ने अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिश्रित युगल का खिताब भी जीत लिया। दूसरा गोल्ड जीतने के लगभग तीन घंटे बाद ही दीपिका ने दिन का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण एकल रिकर्व महिला का खिताब भी अपने नाम कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵