back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में सड़कों के किनारे किसान ट्रैक्टरों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाएंगे : टिकैत

– गाजियाबाद के सदरपुर गांवों से बार्डर पहुंचे ट्रैक्टर गाजियाबाद, 27 जून (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर कहा कि कृषि कानून कारपोरेट कंपनियों के हित साधने के लिए बनाए गए हैं जबकि कृषि कानून तो किसानों के हित में होना चाहिए। अब किसान ने ठान ली है कि दिल्ली की यादाश्त अच्छी रखेंगे। दिल्ली में सड़कों के किनारे किसान ट्रैक्टरों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाएंगे। दूसरी ओर शुक्रवार से शुरु हुआ गाजीपुर बार्डर पर किसान ट्रैक्टरों के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। गाजियाबाद के सदरपुर और रईसपुर समेत आसपास के गांवों से ट्रैक्टर मार्च गाजीपुर बार्डर पहुंचा। मार्च में शामिल किसानों का कहना था कि उनसे यहां आने का आव्हान नहीं किया गया। वे स्वयं की मर्जी से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं हो जाते तो उनका बार्डर पर आना जाना लगा रहेगा। दूसरी ओर राकेश टिकैत ने कहा कि अभी संगठन की ओर से जुलाई माह में दो ट्रैक्टर मार्च का कार्यक्रम दिया गया है। पहले नौ जुलाई को ट्रैक्टर मार्च शामली और बागपत जनपद से सिंघू बार्डर पर जाएगा और दूसरा मार्च 24 जुलाई को बिजनौर से चलेगा और रात में सिवाया टोल पर पड़ाव के बाद मेरठ जनपद के ट्रैक्टर मार्च में शामिल हो जाएंगे और मार्च 25 जुलाई को गाजीपुर बार्डर पहुंचेगा। आगे के ट्रैक्टर मार्च अभी बाद में तय किए जाएंगे, लेकिन इतना तय कि ट्रैक्टर मार्च दिल्ली की ओर आते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...