back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सद्गुरु के निदेशक डॉ.बी.के.जैन ‘डॉ.गुलापल्ली राव एण्डोवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

– ऑल इण्डिया ऑफ्थालमोलॉजी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में मिला पुरस्कार – राष्ट्रीय स्तर पर डॉ जैन के सम्मानित होने से तपोभूमि चित्रकूट का बढ़ा मान चित्रकूट, 27 जून (हि.स.)। परमहंस संत श्री रणछोड़दासजी महाराज द्वारा स्थापित नेत्र चिकित्सा के लिए विश्वस्तरीय ख्यातिलब्ध संस्थान श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डॉ.बी.के.जैन को ऑल इण्डिया ऑफ्थालमोलॉजी कॉन्फ्रेंस 2021 के वर्चुअल आयोजन में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए अद्वितीय योगदान के लिए बहुप्रतिष्ठित ‘डॉ.गुलापल्ली राव एण्डोवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि, वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में डॉ.जैन के द्वारा ‘साइंस ऑफ ऑफ्थलमोलोजी एण्ड माय फिलॉसफी’ पर कुशल प्रबन्धन पर अपना वक्तव्य भी दिया एवं श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट की प्रारंभ से वर्तमान तक की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को सभी के साथ ऑनलाइन के माध्यम से साझा किया। साथ ही रेटिना विभाग के प्रमुख ‘डॉ. आलोक सेन’ को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय चिकित्सा पत्रिका इण्डियन जनरल ऑफ ऑफ्थलमोलॉजी के द्वारा बेस्ट पीर रिव्यू श्रेणी के लिए ‘आई.जे.ओ. ऑनर अवार्ड’ प्रदान किया गया। एवं बाल नेत्र चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ.प्रज्ञा सेन को ‘आई.जे.ओ-सिल्वर अवार्ड’ प्राप्त हुआ एवं ‘डॉ.अमित मोहन’ को बेस्ट पेपर इन स्क्विन्ट सेशन पुरुस्कार प्राप्त हुआ। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते इसका ऑनलाइन वर्चुअल आयोजन किया गया था। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर डॉ बी के जैन के सम्मानित होने पर भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में खुशी की लहर है। बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज, रामायणी कुटी के महंत राम हृदय दास महाराज आदि ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सद्गुरु सेवा संघ के निदेशक डॉ बीके जैन के सम्मानित होने से पूरा चित्रकूट गौरवान्वित हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵