back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कार्यों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

16/05/2021 रांची, 16 मई (हि. स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ज़ूम एप्प के माध्यम से रविवार को सरायकेला खरसावां जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए किए जा रहे कार्यों का समीक्षा की। इस दौरान जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक एम आर्शी, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार आदि उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जिले में संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बनाए गए ऑक्सीजन स्पोटेड बेड, आईसीयू बेड वेंटीलेटर, टीकाकरण एवं सैंपल टेस्टिंग अभियान तथा मास्क चेकिंग अभियान कि जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि संक्रमण का प्रसार गाँव में अधिक प्रभावी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन दिनों का स्वास्थ्य सर्वे कर सभी गाँव में डोर टू डोर सर्वे कर घर के लोगो कि संख्या, कितने लोगो ने कोविड का टीका लिया है। 10 दिन के अंदर किसी को बुखार, सर्दी-जुखाम, खासी या अन्य बीमारी की जानकारी, 30 दिन के अंदर घर में किसी का देहांत, देहांत का करण जैसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है जिससे समय रहते ही लोगो को चिकित्सीय सहायता प्रदान किया जा सके। डीसी ने दी ये जानकारी उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सीएसआर जगत से भी एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलिंडर, मेडिसिन किट, फ़ूड पॉकेट एवं इक्छानुसार राशि एवं अन्य प्रकार कि सहायता ली जा रही है, जिससे आमजनों को ससमय बेहतर इलाज एवं सहयोग किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिदिन टीकाकरण अभियान चलाकर सुपात्र लोगो को कोविड का टीका लगाया जा रहा है तथा कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न एहतियातों का पालन एवं कोविड का टीका लेने के लिए विभिन्न माध्यमो माइकिंग, स्थानीय भाषा में प्रचार प्रसार, पंचायत स्तर पर पदाधिकारीयों के द्वारा निरीक्षण तथा प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसपर मंत्री ने प्रसन्ता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट में सभी डॉक्टर्स, नर्सेंस एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया के साथियो ने बेहतर कार्य कर संक्रमण के प्रसार को रोकने में अपना अहम योगदान दिया है। सभी के योगदान से ही कोरोना को अब धीरे-धीरे नियंत्रित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए क्रमवार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को विस्तारित किया गया है। ऐसे में लोगो से सहयोग की भवना से पेश आए। लोगो को कोरोना संक्रमण के खतरा के बारे में अवगत कराए, तथा उनको अवगत कराए कि आपकी जान बचाने के लिए सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूब भी अगर कोई नियमों का उलंघन करता है तो उनपर नियम संगत करवाई करें। गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों कि सराहना करते हुए सभी पदाधिकारी डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए गांव और शहर के लिए अलग अलग माइक्रो प्लान बनाते हुए कार्य करें। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गांव स्तर पे लोगों के चिकित्सीय सहायता प्रदान करने वाले व्यक्ति (झोला छाप डॉक्टर्स) का सहयोगी ले। गुप्ता ने जिले में आरएटी जांच किट, आरटीपीसीआर जांच किट, कोविड जांच मशीन एवं रेमडेसिविर दवा की जानकारी लेते हुए जिले में कोविड के रोक थाम के लिए आवश्यक्तानुसार सामग्रियों की जानकारी सरकार को दें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मोनिटरिंग में ड्रग्स इंस्पेक्टर कोविड सम्बंधित दवाओं एवं सामग्रियों की सूची सभी दवा दुकारों में प्रतिदिन अपडेट करते हुए प्रदर्शित करने एवं कोविड सम्बंधित दवाओं की कालाबाजारी ना हो यह सुनिश्चित करें। मंत्री ने उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक्तानुसार ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या बढ़ाने, डॉक्टर्स एवं स्टॉफ कि संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर लोगों को आवश्यक सुविधा प्रदान करें। कोरोना संक्रमण के पहले फेज में हमलोगो ने थाना स्तर और भी लोगो को क़्वारंटीन करने एवं भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया था। इस बार हमलोग थाना स्तर से एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सभी थाना प्रभारी सम्बंधित क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी एम्बुलेंस की सूची तैयार कर रखे, जिससे लोगो को अवश्यकता पड़ने पर तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था किया जा सकें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...