back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुना : गांजे की तस्करी करते पकड़ाए दंपत्ति

गुना,16 मई (हि.स.)। जिले के कुंभराज थानातंर्गत एक दंपत्ति को गांजे की तस्करी में पकड़ा गया है। पूछताछ में सामने आया कि पूरा परिवार ही इस नशे के कारोबार में संलग्न है। अपने माता-पिता को उनके दो पुत्र ही उड़ीसा से गांजा लाकर उपलब्ध कराते थे। जिसे वह आगे पहुंचाने का काम करते थे। दंपत्ति से एक बाइक सहित 4, 700 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले में दोनों फरार पुत्रों की तलाश की जा रही है। पत्नी को छोडक़र भागा पति एसपी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिले की कुंभराज पुलिस द्वारा मानकचौक-जस्तखेड़ी-हनुमतखेड़ा रोड़ तिराहे पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मानक चौक रोड़ तरफ से एक सीडी डीलक्स मोटर सायकल पर महिला-पुरूष आते दिखे, जिनके बीच में प्लास्टिक का कट्टा भी रखा था। पुलिस ने हाथ के इशारे से इन्हे रुकने का इशारा किया तो इन्होंने बजाए रुकने का भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब इन्हें घेरने की कोशिश की तो चालक महिला और बाइक को छोडक़र भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पुरूष द्वारा अपना नाम देवीलाल उर्फ गुड्डू पुत्र कन्हैयालाल मीना निवासी ग्राम आम्बेह, थाना मृगवास एवं महिला द्वारा अपना नाम प्रेम बाई व देवीलाल बताया। दोनों ने पति-पत्नी होने की बात कही। शक न हो इसलिए वह ले जाते है गांजा पुलिस को तलाशी में इनके पास से 4,700 ग्राम गांजा मिला। इसको लेकर उन्होंने बताया कि यह गांजा उनके पुत्र सोनू व मोनू उड़ीसा से लेकर आते हैं। दंपत्ति होने के कारण कोई उन पर शक नहीं करेगा, इसलिए क्षेत्र में गांजा ले जाने का काम पुत्र उनसे कराते हैं। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ अपराध क्रमांक 129/21 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। इसके साथ वह गांजा कहां ले जा रहे थे? इसको लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵