back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वित्‍त मंत्री की अध्‍यक्षता में 28 मई को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक

– जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक का आयोजन 28 मई को 11 बजे सुबह नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 28 मई को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक होगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक 11 बजे सुबह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। वित्त मंत्री ने शनिवार को ट्वीट करके जानकारी दी है। जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने वित्त मंत्री को जीएसटी काउंसिल की ऑनलाइन बैठक बुलाने का आग्रह किया था। उन्होंने इसके लिए निर्मला सीतारमण को चिट्ठी भी लिखी थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी कोरोना वैक्सीन और दवाओं की खरीददारी पर लागू जीएसटी दर को को घटाकर शून्य करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Year Ender 2025: मिडिल क्लास को सालभर मिली राहत, इनकम टैक्स और GST से होगी ज्यादा बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वर्ष 2025 मिडिल क्लास के लिए कई मामलों में शानदार साबित हुआ। इस साल सरकार ने टैक्स और जीएसटी में बड़े...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵