back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बागपत में ​गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन भड़के

बागपत,15 मई (हि.स.)। जनपद के नौरोजपुर रोड स्थित एक भट्ठे के पास शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। आरोप है कि ईद पर्व पर गोवंश का कटान किया गया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरु कर दी। नौरोजपुर रोड पर एक भट्ठे के पास खेत व कुएं में गोवंश के अवशेष पड़े थे। शनिवार को लोग खेत के पास से गुजरे तो उन अवशेष को देखकर इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों को दी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही मौके पर पहुंचकर जांच की और गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर गड्डे में दबवाएं तथा हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को केस का जल्द राजफाश करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। खेत में मिले पशु के अवशेष के सैंपल लेकर जांच के लिए पशु पालन विभाग को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि किस पशु और कब घटना कारित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵