देहरादून, 26 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तराखंड के संयोजक कांग्रेस नेता मनीष कुमार ने डोईवाला विधानसभा के स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार इस केंद्र का स्वयं संचालन करे, जिससे जनता को राहत मिल सके। शनिवार को इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया गया। मनीष कुमार का कहना है कि पीपीपी मोड पर आने के बाद से ही यहां की व्यवस्था चरमरा गई है। सैकड़ों मरीज इलाज न मिलने के कारण झोलाछाप डाक्टरों के चंगुल में फंस रहे हैं। पीपीपी मोड से पहले यहां जो शल्य चिकित्सा होती थी, वह भी बंद हो गई है। उनकी मांग है कि डोईवाला के इस एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र को थानों में भी 24 घंटे की आकस्मिक सेवाएं दी जाएं तथा उच्चीकरण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव पीयूष गौड़, बिजेंदर कनौजिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जहांगीर खान, अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, विकी नायक, अनीश कौशल, महेश जोशी, तेहसन अहमद, अनुराग, श्रीमति दीपा चौहान आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




