back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट से हटे

लंदन,26 जून (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस के बाद मैक्सवेल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया है। द हंड्रेड का आयोजन 21 जुलाई से 21 अगस्त तक होना है जिसमें दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। मैक्सवेल ने लंदन स्पिरिट के साथ एक लाख पौंड का करार किया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि अभी तक मैक्सवेल के हटने की घोषणा नहीं की है लेकिन टीम के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने इसकी पुष्टि कर दी है। वार्न ने कहा, "दुर्भाग्य से मैक्सवेल द हंड्रेड से हट गए हैं। हम उन्हें टीम में लेकर काफी उत्साहित थे। हमें पता है कि वह एक मैच विनर हैं। हालांकि वह अब हट गए हैं और हमने उनकी जगह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस को लिया है।" वहीं, वॉर्नर और स्टोइनिस ने साउथर्न ब्रेव फ्रेंचाइजी के साथ क्रमश: एक लाख पौंड और 80 हजार पौंड का करार किया था। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को वॉर्नर और स्टोइनिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथर्न ब्रेव ने साइन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵